अमरनाथ यात्रियों पर हमले को लश्कर ने दिया था अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

0
अमरनाथ यात्रियों पर हमले को लश्कर ने दिया था अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

पिछले महीने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के मामले कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि इस हमले के पीछे अबु इस्माइल नाम के लश्कर आतंकी का हाथ है। उसी ने इस हमले की पूरी साजिश रची थी। इस हमले में इस्माइल का साथ दो पाकिस्तानी आतंकियों और एक स्थानीय आतंकी ने भी दिया था।

इसे भी पढ़िए :  मुसीबत में आई 'आप', किंगरा ने लगाए कई संगीन इल्ज़ाम

हमले में शामिल माव्या और फुरकान पाक आतंकी थे जबकि यावर स्थानीय आतंकी था। मुनीर खान के मुताबिक इस घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी बिलाल, अजाज और जहूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों ने ही पूरी घटना के बारे में खुलासा किया।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 'मोदी के लिए वास्तविकता की परख है': राहुल

Click here to read more>>
Source: NBT