कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- पीएम ने 65 देशों की यात्रा की, संसद को आजतक कुछ नहीं बताया

0
पीएम मोदी

गुरुवार को राज्यसभा में विदेश नीति पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस ने पीएम के विदेश दौरों और भारत की वर्तमान विदेश नीति की जमकर आलोचना की। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मोदी सरकार को डोकलाम में चीन के साथ जारी तनाव, पाकिस्तान और नेपाल के साथ रिश्ते को लेकर घेरा।

इसे भी पढ़िए :  3 साल की मोदी सरकार: 30 वीडियो के जरिए कांग्रेस ने दिखाए मोदी सरकार के 30 'तिकड़म'..देखें VIDEO

आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी को संसद में बताना चाहिए कि उनके 65 विदेश दौरों का क्या नतीजा निकला? शर्मा ने कहा, ‘पीएम विदेशों के नेताओं से झप्पी डाल कर मिलते हैं। इस सबका फायदा तब है जब कुछ हासिल हो।’ शर्मा ने आरोप लगाया कि पीएम ने संसद को अपने एक भी विदेश दौरे की जानकारी नहीं दी। नेपाल और रूस से भारत के रिश्तों के बदलते समीकरण पर भी आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

इसे भी पढ़िए :  व्हाट्सएप पर रेप वीडियो दिखाये जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, मांगा जवाब

मोदी के विदेश दौरों पर अकेले जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत प्लेन के लैंड करने के बाद भारतीय राजनयिक पीएम को रिसीव करता है। शर्मा ने ताना मारा, ‘पीएम को कैमरे के फ्रेम की चिंता होती है इसलिए अधिकारियों को ऊपर जाकर रिसीव न करने की हिदायत है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारत द्वारा अलग-थलग किए जाने के दावे गलत हैं। भारत को इस तरह के दावों से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के नए पोस्टर में प्रियंका गांधी को बताया 'इंदिरा, दुर्गा, शक्ति का अवतार'

Source: Navbharat Times