भारतीय आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को खुलासा किया है कि जल्द ही भारतीय सेना में महिला जवानों की भी भर्ती होगी। उन्होंने कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा महिलाओं को ढाल के तौर पर इस्तेमाल करने की घटनाओं से निपटने के लिए यह प्लान बनाया है।
रावत ने कहा कि सेना में महिला अधिकारी के तौर पर काम कर रही हैं, लेकिन हाल में कश्मीर में सेना को हुई मुश्किलों को देखते हुए अब महिलाओं को जवान के तौर पर भी शामिल करने की योजना है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में महिलाओं को उपद्रवी ढाल बना लेते हैं, ऐसे में सेना को महिला जवानों की जरूरत है।
Kyunki humlog kayi baar jab operation mein jaate hain awaam ka saamna karna padta hai. kayi baar ladies hamare aage aa jaati hai: Army chief pic.twitter.com/hAl7stM7J7
— ANI (@ANI_news) June 10, 2017
आर्मी चीफ ने कहा, ‘कई बार हम जब ऑपरेशन करने जाते हैं, तो आवाम का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाएं हमारे सामने आ जाती हैं। ऐसे में पुरुष जवान उनके खिलाफ कार्रवाई करने में झिझकते हैं। हमें जवान वाले रैंक में भी महिलाओं की जरूरत है। हमारे ऑपरेशन के दौरान महिलाओं को उपद्रवी ढाल बना लेते हैं। ऐसे में हमें लोकल पुलिस प्रशासन से महिला जवानों की मदद मांगनी पड़ती है।’
Humen rank and file mein, jawanon aur sardar sahebaan hote hai, uss rank mein bhi ladies ki zaroorat hai: Army chief General Bipin Rawat pic.twitter.com/CUwjNVYRwF
— ANI (@ANI_news) June 10, 2017
शनिवार को देहरादून आईएमए में पासिंग आउट परेड में गए जनरल रावत ने कहा, ‘पहले हम महिलाओं को मिलिटरी पुलिस जवान के तौर पर भर्ती करेंगे। यहां सफलता मिलने के बाद हम आगे इस पर विचार करेंगे। अगर हमारे पास आधुनिक तकनीक हो, सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो आवाम को इतनी तकलीफ नहीं होगी, हम सक्षम होंगे।
जनरल रावत ने साथ ही एक बार फिर दोहराया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के जरिए कश्मीर के युवाओं को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना को हर वक्त प्रशिक्षित रहना जरूरी है। हमें अपनी ट्रेनिंग कायम रखने की जरूरत है।’
उन्होंने कहा, ‘हमारी कोशिश रहेगी कि कश्मीर में जो युवक राह से भटक गए हैं वो हथियार डालकर सेना के साथ मिलकर काम करें। फौज को अमन और शांति बहाल करने के लिए बुलाया जाता है। हम वहां मार-धाड़ करने नहीं गए हैं। हम अमन के मकसद के लिए कश्मीर में हैं।’