BJP पर केजरीवाल का निशाना, कहा- अपनी राजनीति के लिए हिंदुओं और मुसलमानों को मरवा देते हैं

0
केजरीवाल

शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान एबीवीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएनयू छात्र नजीब के गायब होने के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रों से अब तक पूछताछ नहीं की है, क्योंकि वे लोग एबीवीपी से हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ना हिन्दुओं की है और न मुस्लिमों की है। वे अपने फायदे के लिए किसी की भी हत्या करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अच्छा काम करने के कारण दिल्ली सरकार को परेशान कर रहा केंद्र: केजरीवाल

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी जमकर साधा निशाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्टर, छात्र, मुख्यमंत्री सभी मोदी सरकार से डरे हुए हैं और उन्हें मजबूरी में बीजेपी सरकार की तारीफ करनी पड़ती है। ये माहौल ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना ने 'सामना' के जरिए सरकार पर साधे निशाने, बीजेपी से पूछे ऐसे सवाल जिस पर सकता है बवाल!

एनडीटीवी को एक दिन के लिए बैन करने पर भी इसे गलत करार दिया और कहा कि ये ठीक नहीं है। मीडिया को धमकाया जा रहा है।

पाकिस्तानी कलाकारों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट के ऊपर बैन नहीं लगा सकते। उन्होंने खुलकर ऐ दिल है मुश्किल फिल्म के मुद्दे पर करण जौहर का समर्थन भी किया। साथ ही कहा कि राज ठाकरे को ही सीएम बना देना चाहिए, क्योंकि चल तो उन्हीं की रही है।

इसे भी पढ़िए :  इस साल PM मोदी से मिलना चाहते हैं डॉनल्ड ट्रंप, वजह हैरान करने वाला है!