नोटबंदी के 37 दिनों के बाद भी गरीब किसानों के पास नहीं हैं पैसे, मजूदरों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा घर: मायावती

0
आरक्षण
फाइल फोटो।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि नोटबंदी से किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और सरकार से फसल कर्ज माफ करने और बरामद काला धन को गरीबों के खाते में जमा करने की मांग की। नोटबंदी पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी के 37 दिनों के बाद भी लोग दिक्कत झेल रहे हैं और गरीब किसानों के पास फसल बोने के लिए पैसे नहीं हैं और काम नहीं रहने से मजूदरों को अपने घर लौटना पड़ रहा।

इसे भी पढ़िए :  लोकसभा में हंगामे के बाद आज राज्यसभा जाएंगे पीएम मोदी

संसद के बाहर मायावती ने संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार के नोटबंदी के फैसले के कारण किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। काम नहीं मिलने से मजदूरों को घर लौटने को मजबूर होना पड़ रहा और किसान पैसा नहीं रहने से फसल की बुआई नहीं कर पा रहे ।’

इसे भी पढ़िए :  आज से बदल गया रेलवे टिकट बुकिंग नियम, तत्काल टिकट वालों को मिलेगी यह सुविधा

सरकार के नोटबंदी के फैसले पर मायावती ने कहा, ‘चूंकि मोदी सरकार का दावा है कि कालाधन के खिलाफ अभियान से भारी मात्रा में धन जमा हुआ है तो सरकार को संग्रहित धन को गरीबों के खाते में जमा करना चाहिए, कृषि कर्ज माफ कर देना चाहिए और अमीर कारोबारियों को छूट मिलनी बंद होनी चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से CBI आज करेगी पूछताछ

पीएम के नोटबंदी के फैसले को उत्तरप्रदेश में चुनाव को ध्यान में रखकर लेने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि आगामी चुनाव में इसका उल्टा असर होगा और उत्तरप्रदेश की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी।