उप राष्ट्रपति बनने के लिए नजीब जंग ने अपनी आत्मा को ही मोदी को बेच डाला : केजरीवाल

0
नजीब जंग
फोटो: साभार

एलजी नजीब जंग और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तकरार से हर कोई वाकिफ है। एक बार फिर केजरीवाल ने नजीब जंग के खिलाफ जंग छेड़ दी है। इस बार केजरीवाल की नाराजगी का कारण दिल्ली महिला आयोग में सदस्य सचिव की नियुक्ति है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए नजीब जंग पर हमला बोला। सीएम ने जंग की तुलना न सिर्फ हिटलर से की बल्कि यहां तक कह दिया कि जंग कितनी भी कोशिश करें, लेकिन मोदी किसी मुस्लिम को उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे।

आपको बता दे कि दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने आइएएस अधिकारी दिलराज कौर को दिल्ली महिला आयोग में बतौर सदस्य सचिव नियुक्त किया है। इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में ईराक का सहयोग देते रहेगा फ्रांस: फ्रांसीसी राष्ट्रपति