अंडमान में समुद्री तूफान में फंसे 1400 पर्यटकों की जान खतरे में, बचाव कार्य में जुटी नौसेना

0
अंडमान

अंडमान-निकोबार के हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश और तूफान की वजह से फंसे 1400 पर्यटक फंस गए हैं। भारतीय नौसेना इन सभी को बचाने के लिए अभियान चलाया है, नौसेना ने इन पर्यटकों को बचाने के लिए अपने चार जहाज रवाना किए हैं। जिन 4 जहाजों को मदद के लिए भेजा गया है उनमें आईएनएस बित्रा, बंगाराम, कुंभीर और एलसीयू 38 हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय नौसेना को बड़ा झटका, स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़ी खुफिया जानकारी हुईं लीक

ये जहाज फंसे हुए टूरिस्ट को आइलैंड से 40 किलोमीटर दूर राज्य की राजधानी पोर्ट ब्लेयर लेकर जाएंगे। अंडमान निकोबार डिजास्टर मैनेजमेन्ट ने बताया था कि ये तूफान समुद्री चक्रवात के रूप में तब्दील हो सकता है। इस वजह से तेजी से बचाव कार्य जारी है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय नौसेना को मिला अबतक का सबसे खतरनाक युद्धपोत, जानिए इसमें क्या है खास

स्थानीय प्रशासन ने भारी बारिश और आंधी के बाद इस द्वीप पर फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए नेवी से मदद मांगी थी। अधिकारियों का कहना है कि नौसेना ने बित्रा, बंगाराम और कुंभीर जहाजों को इस काम के लिए भेजा है।

इसे भी पढ़िए :  टल गई भारी तबाही, गहरे दबाव से कमजोर पड़ा समुद्री तूफान 'क्यांट'