इस बार नए अंदाज में मनाया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन, केंद्र सरकार का रही है यह तैयारी

0
वाजपेयी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

25 दिसम्बर को हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन होता है, वैसे तो हर बार उनके जन्मदिन पर हर कोई नेता उनको बधाई देने उनके घर जाता है। लेकिन इस बार उनका जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा। प्रैस क्रान्फेंस के दौरान केन्द्रीय सूचना एंव प्रसारण तथा शहरी विकास और आवास एंव शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री वेंकैया नायडू ने एक घोषणा के दौरान कहा की अब हर वर्ष वाजपेयी जी का जन्मदिन ‘सुशासन दिवस’ के रुप में मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आज है अब्दुल कलाम का जन्मदिन, जानिए उनके बारे में 10 बातें

उन्होंने कहा की वाजपेयी जी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कोई भी नहीं भूल सकता। इसलिए इस बार और हर बार उनके जन्मदिन को ‘सुशासन दिवस’ के रुप में मनाया जाएगा। इस प्रैस क्रान्फेंस के दौरान उन्होंने अगले साल के सरकारी कैलेंडर का लोकार्पण और डिजटल कैलेंडर का ऐप और गूगल टायलेट लोकेटर जारी करने के साथ ही भारत में प्रेस 2015-16 की रिपोर्ट और उसकी सीडी का विमोचन किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, मंत्रालय में सचिव अजय मित्तल और भारतीय समाचार पत्र पंजीयन कार्यालय के महानिदेशक एस एम खान मौजूद थे। मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: तीन तलाक मुद्दे पर बड़ी चर्चा, झुक जाएगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, लोकतंत्र में नहीं चलेगी मनमानी, फोन, मैसेज और खत से नहीं होंगे तलाक!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse