जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आया सेना का कैंप, 1 जवान की मौत, 4 लापता

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग स्थित एक सेना का कैंप हिमस्खलन की चपेट में आ गया। यह जगह राजधानी श्रीनगर से करीब 80 किमी दूर है। उसमें एक जवान की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य जवान लापता हैं। दूसरी तरफ, कुपवाड़ा जिले में स्थति तुलेल में बर्फीला तूफान आने से चार लोगों के उसके नीचे दबकर मर जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा में एक ही परिवार के कुल पांच लोग बर्फ के नीचे दब गए थे, जिनमें से महज एक को बचाया जा सका है। चारों के शव निकाल लिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में सेना के शिविर पर भीड़ ने किया हमला

तड़के करीब 4:30 बजे बर्फ के नीचे दबकर मारे गए लोगों की पहचान हबीबुल्ला (50 साल), अजीजी (48 साल), गुलशन बानो (19 साल) और इरफान (17 साल) के रूप में हुई है। इस परिवार का सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है, 18 वर्षीय रियाज।

इसे भी पढ़िए :  'आप' विधायक अलका लांबा का आरोप: BJP ने की विधायकों को खरीदने की कोशिश, सौंपी रिकॉर्डिंग

गौरतलब है कि कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और मौसम बेहद खराब हो गया है। मंगलवार शाम को ऐसे बर्फीले तूफान आने की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी थी। बर्फीले तूफान से प्रभावित पूरे इलाके में बचाव कार्य किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम फैसला: हिंसा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse