बीजेपी की लिस्ट देख नाराज हुईं मोदी की मंत्री, पढ़िए क्या कहा

0
बीजेपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: बीजेपी की कल तीसरी लिस्ट भी आ गई, कल कुल 67 उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ। इस तरह बीजेपी ने 403 में से कुल 371 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। बीजेपी की तीसरी लिस्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को नाराज कर दिया है।तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने वाराणसी की रोहनिया सीट से भी उम्मीदवार उतारा है इस सीट से 2012 में अनुप्रिया पटेल ने चुनाव जीता था, अब बीजेपी ने सुरेंद्र नारायण औढ़े को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस और सपा के बीच आसान नहीं गठबंधन की राह ! अगर हुआ गठबंधन तो फंसेंगे कई पेंच, जानिए-कितना मुश्किल होगा ताल से ताल मिलाना COBRAPOST IN-DEPTH में

विवाद की वजह मिर्जापुर की चुनार सीट भी है जहां से बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के बेटे अनुराग सिंह को टिकट दे दिया है। इसके अलावा बांदा की मानिकपुर सीट से भी बीजेपी ने उम्मीदवार उतार दिया है। मानिकपुर से आर के पटेल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।ये वो सीटें हैं जिनको लेकर बीजेपी से बातचीत चल रही थी। पार्टी पर कब्जे को लेकर एक विवाद अनुप्रिया पटेल के घर में पहले से चल रहा है, एक खेमा वो है जो अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल की अगुवाई में चल रहा है। मां के साथ अनुप्रिया की बड़ी बहन भी हैं जो अब कह रही हैं बहन से समझौते की अब कोई गुंजाइश नहीं वो डेढ़ सौ सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी। 1995 में सोनेलाल पटेल ने अपना दल बनाया था। यूपी में कुर्मी वोटरों पर अपना दल की मजबूत पकड़ मानी जाती है।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी के जनता दरबार में मची अफरा-तफरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse