पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा- कोहली, साक्षी-दीपा को अवॉर्ड, अनुराधा पौडवाल-कैशाल खेर का भी नाम

0
पद्मश्री

सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल पद्मश्री हासिल करने वाले प्रमुख लोगों में विराट कोहली, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, विकास गोवाड, बॉलीवुड से अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर और संजीव कपूर शामिल हैं। इनके अलावा नेपाल की अनुराधा कोइराला को सामाजिक कार्य के लिए पद्मश्री, डॉ नपुसकर को सफाई के लिए पद्मश्री दिया गया है। वहीं थंगावेलु, अशोक कुमार भट्टाचार्य और प्रोफेसर हरिकृष्ण सिंह को भी पद्मश्री दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में 'आप' ने फिर लहराया परचम, मंडी चुनाव में 17 में से 14 सीटें जीतीं, कहा 'नोटबंदी से हारी BJP'

पद्म पुरस्कार हासिल करने वाले अन्य हस्तियों में मणिपुर के वारेप्पा नबा नेइल, लेखक नरेंद्र कोहली, एलि अहमद, सिक्क‍िम के वेरका बहादुर, पत्रकार भावना सोमैया, कश्मीर के काशीनाथ पंडित, साधु महार, टीके मूर्ति, मधुबनी पेंटिंग की बाओ देवी और सिब्बल कंवल शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों केंद्रीय मंत्री मुख्तार नकवी को राज्यसभा में पड़ी जबरदस्त डांट?