कांग्रेस के साथ जाएंगे सिद्धू, पार्टी का होगा विलय!

0
सिद्धू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी से अलग होकर आवाज-ए-पंजाब नाम का नया मोर्चा बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अब इस फ्रंट को कांग्रेस में समाहित करने की सोच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों से बात चल रही है, इस हफ्ते के अंदर फैसले लिया जा सकता है की आवाज-ए-पंजाब किसके साथ जाएगा। मीटिंग मे तय रणनीति के अनुसार सूत्रों के अनुसार पांचों के साथ रह कर किसी पार्टी का हाथ थामने को लेकर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़िए :  राज्यसभा में गैस सब्सिडी पर घिरी मोदी सरकार, विपक्ष ने किया हंगामा

दूसरी पार्टीयों से बातचीत का अधिकार नवजोत सिंह सिद्धू को दिया गया है। यह भी खबर है की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को अपनी शर्तें आवाज-ए- पंजाब बता चुकी है, जिसमें विधानसभा चुनाव में टिकटों के फैसले में अहम भूमिका आवाज-ए- पंजाब चाहती है और सरकार बनने के बाद अहम पदों पर भी पहले ही सहमति सशर्त चाहती है।बैठक में यह भी पता चला है कि बैंस ब्रदर्स दोनों चुनाव लडऩा चाहते है जबकि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी को भी चुनाव लडऩा चाहते है नवजोत सिद्धू खुद चुनाव लड़ेंगे या स्टार कैंपेनर रहेंगे पर भी अभी सिद्धू ने कोई पत्ते नही खोले है।इस मीटिंग के बाद आवाज-ए- पंजाब फ्रंट का अकेले चुनाव ना लडऩा और किसी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लडऩा लगभग तय हो गया है। सभी ने एक मत से सभी निर्णय लेने के लिए नवजोत सिद्धू को अधिकृत किया है।

इसे भी पढ़िए :  LIVE: उपचुनाव में भी मोदी की लहर, दिल्ली के राजौरी गार्डन से अकाली-BJP उम्मीदवार जीता, AAP की जमानत जब्त

अगली स्लाइड पर वीडियो में देखिये सिद्धू की ये शानदार स्पीच

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse