2019 के चुनाव के पहले मोदी कैबिनेट का हुआ बड़ा विस्तार-13 मंत्रियों ने ली शपथ, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, नकवी का हुआ प्रमोशन

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फ़ाइल पिक्चर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के दौरे पर जाने से पहले 2019 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया।  हालांकि इस मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए के सहयोगी जेडीयू और शिवसेना को शामिल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन रवाना, अब दुनिया की नजरें टिकी मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात पर

कुल 13 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कैबिनेट में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन मिला है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 90 साल की उम्र में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एन.डी.तिवारी

Click here to read more>>
Source: NBT