अमित शाह ने सपा पर लगाया लूट का आरोप, पढ़िए शिवपाल ने क्या दिया जवाब

0
अमित शाह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने सपा सपा सरकार पर हमाल करते हुए कहा कि समाजवादी की सरकार ने उत्तरप्रदेश को लूटा है। साथ ही उन्होंने हाल ही में चले सीएम अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल के बीच विवाद पर भी खूब चुटकी ली। चाचा-भतीजे की लड़ाई पर बयानबाजी करते हुए अमित शाह ने कहा कि महाभारत की लड़ाई से ज्यादा बड़ी लड़ाई समाजवादी पार्टी के कुनबे में है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: कल सिर्फ बुजुर्ग ही बदलवा सकेंगे नोट, अन्य लोगों को नहीं मिलेगी सुविधा

अमित शाह ने कहा कि राज्य के विकास के लिए आया पैसा चाचा-भतीजे के बीच बंट रहा है। प्रदेश के विकास की चिंता किसी को नहीं है। रमाबाई अंबेडकर मैदान में लोकतांत्रिक बहुजन मंच की परिवर्तन रैली में शाह ने कहा कि सपा और बहनजी (बसपा) प्रदेश का भला नहीं कर सकतीं। पिछले 15 सालों से यूपी की जनता इन्हीं के जाल में उलझी हुई है। नेताओं के घर भर गए लेकिन गरीब के घर पानी नहीं पहुंचा, युवाओं को शिक्षा और रोजगार नहीं मिला। नेता लूट का माल बांटने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान रेंजर्स ने उठाए यह कदम!

10 दिनों से महाभारत से भी बड़ी लड़ाई यूपी में चाचा-भतीजे (अखिलेश-शिवपाल) के बीच चल रही है। चाचा, भतीजे के लोगों को पार्टी से निकाल रहे हैं और भतीजा चाचा के लोगों को जेल भिजवा रहा है। बीच में नारद बनकर अमर सिंह पहुंच जाते हैं। प्रदेश की समस्याओं की कोई चिंता नहीं कर रहा।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा में दलितों का होगा धर्म परिवर्तन!

अमित शाह के बयानों पर पलटवार करते हुए समाजवादी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने क्या जवाब दिया, पढ़िए अगले स्लाइड में, next बटन पर क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse