भारत ने दिखाई दरियादिली, पकडे गए पाक नागरिक को किया पाक के हवाले

0
दादा

जालंधर:भाषा: पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में पकडे गए एक पाक नागरिक को सीमा सुरक्षा बल ने पाक रेंजर्स से संपर्क कर उसे उनके हवाले कर दिया। पकडा गया पाक नागरिक पानी पीने के लिए गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था जिसे जवानों ने रविवार को पकड लिया था।
सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक आर एस कटारिया ने आज शाम यहां बताया कि फिरोजपुर सेक्टर के डीटीमल सीमा चौकी के आस पास जवानों एक पाक नागरिक को सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में अवैध प्रवेश करने पर पकड लिया था।

इसे भी पढ़िए :  अजमेर ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा को NIA ने दी क्लीन चिट

उन्होंने बताया कि उसकी पहचान पाकिस्तान के कसूर जिले के मोहम्मद तनवीर के रूप में की गयी है और वह 12 साल का है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ से यह जानकारी मिली है कि वह पाकिस्तानी इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के आस पास वाले क्षेत्र में रविवार को अपने पशुओं को चरा रहा था। इसी बीच उसे बहुत प्यास लगी और तनवीर पानी पीने के लिए गलती से भारतीय क्षेत्र में घुस आया। मौके पर चौकस जवानों ने उसे पकड़ लिया।

इसे भी पढ़िए :  बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान, 15 पाक रेंजर्स ढेर

कटारिया ने बताया कि आज सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क कर पूर्वाह्न 11 बजे के आस पास तनवीर को मानवता के आधार पर वापस उसके घर भेजने के लिए पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस अधिकारी ने लापरवाही में पाक जासूस को दे दी सेना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी