जयललिता के बाद शशिकला संभाल सकती हैं पार्टी की कमान

0
जयललिता
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता का सोमवार(5 दिसंबर) देर रात निधन हो गया। सोमवार रात 11.30 बजे जयललिता ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 68 वर्ष की थीं। एआईएडीएमके प्रमुख को मंगलवार को मरीना बीच पर एआईएडीएमके के संस्थापक और जया के मेंटर एमजीआर की समाधी के पास दफना दिया गया।

जयललिता के निधन के बाद पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनाया गया है। पनीरसेल्वम जया के करीबी माने जाते थे। हालांकि पर्दे के पीछे पार्टी की कमान जया की ‘बेस्ट फ्रेंड’ मानी जाने वाली शशिकला नटराजन के हाथ ही रहने की संभावना है। उन्हें पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए कैसे बच्चों के भविष्य के साथ खेलती है NCERT की पुस्तकें?

अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक शशिकला को जनरल सेक्रेटरी बनाया जाएगा। इस रेस में शशिकला के अलावा थम्मीदुरई भी शामिल हैं, लेकिन उनके केंद्र की राजनीति में सक्रीयता के चलते शशिकला का नाम तय बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अंडमान में समुद्री तूफान में फंसे 1400 पर्यटकों की जान खतरे में, बचाव कार्य में जुटी नौसेना

जब जयललिता जीवित थीं तो तमिलनाडु में शशिकला को उनका साया कहा जाता था। उन्हें देश की सबसे ताकतवर महिला नेताओं में से एक और मुख्यमंत्री जयराम जयललिता के पीछे की ताकत माना जाता था।

इसे भी पढ़िए :  आज एक हो सकते है AIADMK के दो धड़े

क़रीब तीन दशक पहले एक वीडियो पार्लर चलाने वाली शशिकला आज जयललिता के समान ताकतवर मानी जाती हैं और पार्टी में इनकी एक अहम जगह है। जानकारों का कहना है कि पार्टी में जो भी जयललिता के वफादार हैं, वो शशिकला के भी वफादार माने जाते हैं।