मानसून सत्र में पेश किया जाएगा समान न्यूनतम वेतन के लिए नया बिल

0
bjp
मानसून सत्र में पेश किया जाएगा समान न्यूनतम वेतन के लिए नया बिल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नयी वेतन संहिता विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे श्रम क्षेत्र से जुड़े चार कानूनों को एकीकृत कर सभी क्षेत्रों के लिये न्यूनतम वेतन सुनिश्चित हो सकेगा। प्रस्तावित विधेयक के पारित होने से देश के चार करोड़ से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार वेतन श्रम संहिता विधेयक में न्यूनतम वेतन कानून, 1948, वेतन भुगतान कानून, 1936, बोनस भुगतान कानून, 1965, तथा समान पारितोषिक कानून, 1976, को एकजुट किया जायेगा। नया न्यूनतम वेतन नियम सभी कर्मचारियों पर लागू होगा, चाहे उनका वेतन कुछ भी क्यों नहीं हो। फिलहाल केंद्र और राज्य का निर्धारित न्यूनतम वेतन उन कर्मचारियों पर लागू होता है जिन्हें मासिक 18,000 रुपये तक सैलेरी मिलती है।

इसे भी पढ़िए :  केबिन क्रू चीफ के कपड़ों पर नहीं थी प्रेस, जूते भी थे गंदे, कमांडर ने निकाल दिया फ्लाइट से बाहर

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS