बच्चों की तस्करी मामले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और रूपा गांगुली का नाम आया सामने

0
बीजेपी

जलपाईगुड़ी बाल मामले में अब नया मोड़ आ गया है। बच्चों की खरीद-फरोक्त और तस्करी मामले में गिरफ्तार विमला आवास कांड की आरोपी चंदना चक्रवर्ती ने बच्चों को बेचने की प्रक्रिया में बीजेपी नेता  गांगुली, कैलाश विजयवर्गीय और जूही चौधरी का नाम लिया है। सीआईडी द्वारा जारी पूछताछ में चन्दना ने कहा है कि वह बेकसूर है, पहले इन सभी को पकड़िए।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी महिला की मदद को आगे आयी सुषमा स्वराज! पति के अत्याचारों से थी परेशान

 

इस मामले में बीजेपी नेताओं के नाम आने के बाद जलपाईगुड़ी में युवा तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कैलाश विजयवर्गीय का पुतला भी फूंका। युवा तृणमूल कांग्रेस ने जल्द से जल्द बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के बाद लगातार स्थानीय स्थान पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर जमकर बवाल, धरने पर बैठे BJP नेता

 
गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय और रूपा गांगुली दोनों ही केंद्रीय नेता हैं, एक ओर विजयवर्गीय जहां राष्ट्रीय महासचिव हैं तो वहीं रूपा गांगुली महिला विंग की प्रेजिडेंट हैं। आने वाले दिनों में यह मामला बंगाल में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  रूपा गांगुली के विवादित बयान पर TMC मंत्री का पलटवार, बोले- बताएं, बंगाल में कितनी बार हुआ आपका बलात्कार