2000 के नोट वाली गुलाबी साड़ी ने मचाई धूम, सिर्फ 160 रुपये की साड़ी बनी महिलाओं की पहली पसंद

0
साड़ी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोट बंदी के बाद केन्द्र सरकार ने 2000 हजार का गुलाबी नोट जारी किया है। अब उससे मिलती जुलती साड़ी भी बाजार में आ गई है। सुनकर चौंक गए न आप। जी हां, 2000 के नोट वाली प्रिंटेड साड़ी जल्द बाजार में आ गई है।

दरअसल सूरत के एक कपड़ा कारोबारी ने महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए गुलाबी 2000 रुपए की नोट प्रिंट वाली साड़ी बनानी शुरू कर दी है। साड़ी के रूप में अब महिलाएं 2000 की गुलाबी नोट से लिपटी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़िए :  सरकार ने शहीद के परिजनों को दिया दिवाली तोहफा, सरकारी नौकरी और 50 लाख रु

स्थानीय कपड़ा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाते हुए दो रेंज और चार कलर में मोदी साड़ी बाजार में उतारी थी। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब सूरत के कपड़ा व्यापारियों ने बेहतर साड़ी उत्पाद का हुनर दिखाते हुए नोटबंदी के बाद लोगों के हाथ में पहली बार आए दो हजार रुपए के गुलाबी नोट साड़ी में सजा दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाटीदार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर बवाल, सूरत में दो बसें फूंकी

सूरत के कपड़ा बाजार में बिक रही दो हजार रुपए के नोटों वाली गुलाबी साड़ी में 504 नोट प्रिंट किए गए हैं। बाजार में टिके रहने के लिए सूरत के कपड़ा व्यापारी साड़ी और ड्रेस में नए-नए क्रिएशन करते रहते हैं। यहां के कटपेस्ट, हाफ प्रिंट-हाफ लहरिया, टू-इन-वन, अनारकली जैसे कई साड़ी-ड्रेस उत्पादों की देशभर में अच्छी बिक्री हुई है।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: रामदेव बोले, 'बीजेपी मेरा अतीत'

अगले स्लाइड में पढ़ें – इस साड़ी की कुछ और खास बातें और कीमत 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse