अभेद होगी 2300 किलोमीटर लंबी सीमा, बॉर्डर को छावनी में बदलने की तैयारी

0
बॉर्डर

एक तरफ खुफिया विभाग को पुख्ता जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी सेना की शह पर 100 आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं वहीं दूसरी तरफ ऐसे इनपुर मिलने के बाद सीमा को सील करने की कवायद शुरू हो गई है। बॉर्डर की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए केंद्र सरकार पाकिस्तान से लगी भारत की 2300 किमी लंबी सीमा को पूरी तरह से सील करने पर विचार कर रही है। इस सिलसिले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जैसलमेर में बैठक बुलाई है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के सीएम शामिल होंगे।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय नौसेना को मिला अबतक का सबसे खतरनाक युद्धपोत, जानिए इसमें क्या है खास

केंद्र सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक एक या दो अधिकृत चेकपोस्ट बनाए जाएंगे जिनके जरिए लोगों और माल की आवाजाही हो सकेगी। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी बीएसएफ द्वारा की जाएगी। जबकि लाइन ऑफ कंट्रोल की हिफाजत सेना करेगी। फिलहाल एलओसी पर अधिकृत तौर पर उड़ी-सलमाबाद और पुंछ-रावलकोट के जरिए व्यापार होता है।

इसे भी पढ़िए :  जस्टिस जेएस केहर होंगे नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, टीएस ठाकुर की जगह लेंगे

खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि 100 से ज्यादा आतंकी सीमापार से भारतीय सीमा में दाखिल हो सकते हैं। पाकिस्तानी सेना उचित मौके की तलाश में है जब वो इन दहशतगर्दों को भारत में नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए भारत भेज सके। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों से हमारे जवानों ने भारतीय सीमा के पास मानव रहित विमान को उड़ते देखा है।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ को आईना दिखाने न्यूयॉर्क पहुंची सुषमा स्वराज, यूएन में पाकिस्तान की खोलेंगी पोल