2000 के नोट वाली गुलाबी साड़ी ने मचाई धूम, सिर्फ 160 रुपये की साड़ी बनी महिलाओं की पहली पसंद

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

महज 160 रुपए है कीमत

साड़ी के कारोबार के लिए देशभर में जानी-पहचानी जाने वाली सूरत की कपड़ा मंडी के कपड़ा व्यापारी साड़ी और ड्रेस के उत्पाद को ग्राहक की नजर में बेहतर बनाने के लिए नित नए प्रयोग करते हैं। सूरत के कपड़ा कारोबारी शंकर भाई ने नोटबंदी के इस दौर में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक नायाब तरीका खोज निकाला है। उनके इस तरीके को देखकर हर कोई हैरान और परेशान हैं।

इसे भी पढ़िए :  निलंबित IAS ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, शिवराज सिंह चौहान पर दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

ऐसे आया आइडिया

नोटबंदी के बाद दो हजार रुपए के नोट को पाने के लिए देश के लोग बैंकों और एटीएम में घंटों लाइन लगाए खड़े नजर आए थे और अभी भी नजर आ रहे हैं। 2000 रुपए के नोट पाने के लिए लोगों की जद्दोजहद को देखकर कपड़ा कारोबारी शंकर भाई ने 2000 हजार के नोट वाली प्रिंटेड साड़ी ही छपवाकर अपना कारोबार को चमकाने का प्रयास शुरू किया है जिसमें वो सफल भी हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की धमकी, बलूचिस्तान का मुद्दा छोड़ो वरना खालिस्तान और माओवादियों को करेंगे सपोर्ट

चुनावी राज्यों में बढ़ रही है मांग

दो हजार के नोट की तरह गुलाबी रंग की इन साड़ियों की भी देश के कपड़ा बाजारों से खूब डिमांड आ रही है। दो हजार के नोट जैसी साड़ियों की कीमत महज 160 रुपए ही रखी गई है। शकंरभाई की मानें तो देश के जिन राज्यो में विधानसभा चुनाव हैं, खासकर उन राज्यों से दो हजार के नोट प्रिंट वाली साड़ियों की मांग बहुत आ रही है।

इसे भी पढ़िए :  'KISS का कहर': ड्राइविंग कर रही लड़की ने की साथी को 'किस', हुई हादसे की शिकार

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse