लालू की पीएम को दो टूक, ’50 दिन कहा था, नहीं सुधरे हालात, अब इस्तीफा दें मोदी’

0
लालू
फाइल फोटो।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। लालू ने ऐलान किया है कि वे नोटबंदी के फैसले के खिलाफ पटना में महारैली का आयोजन करेंगे। लालू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले से जनता को बहुत नुकसान हुआ है। लोगों की रोजी-रोटी छिन गई है। लोग बेरोजगार होकर शहरों से लौट रहे हैं। पूरे देश में परेशानी है। लोग मर रहे हैं। पीएम को इस्तीफा देना चाहिए। इस फैसले में बड़ी गड़बड़ियां हैं साथ ही आम लोगों की इस फैसले से भारी नुकसान हुआ है। अब 50 दिन होने वाले हैं। पीएम ने कहा था कि 50 दिन में देश बदल जाएगा। अब उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: PM मोदी पर कांग्रेस का निशाना, कहा- देश का चौकीदार सो रहा, जबकि गरीब आदमी जाग रहा

न्यूज चैनल आज तक के साथ खास बातचीत में लालू यादव ने कहा कि सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट होंगे और जनता के हम में आवाज बुलंद करेंगे। लालू ने कहा कि पटना में वे इसके खिलाफ महारैली का आयोजन करने वाले हैं और इस रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सपा चीफ मुलायम सिंह यादव और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  'मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं' नोटबंदी के फैसले से जनता परेशान जरूर है, लेकिन पीएम मोदी के समर्थन में बसों में गूंज रहे हैं नारे। देखिए कोबरापोस्ट की खास कवरेज- IN-DEPTH LIVE

लालू ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 50 दिन में हालात नहीं बदले तो देश के लोग मुझे जो चाहे सजा दे सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं लोगों की दिक्कतें बरकरार हैं। अब लोगों को पीएम मोदी से जवाब मांगना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  फ्री कॉल सेवा को लेकर फंसी जियो इन्फोकॉम, ट्राई ने मांगा स्पष्टीकरण