कांग्रेस समेत 16 पार्टियों ने राष्ट्रपति और चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, कहा- जल्दी बजट मत लाने दीजिए, इससे BJP को फायदा होगा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

विपक्षी पार्टियों ने पिछले हफ्ते यह पत्र लिखकर कहा कि सरकार लोगों को रिझाने वाली स्कीम्स लाकर चुनावी फायदा लेना चाहती है। पत्र में आगे कहा गया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सरकार को जल्दी बजट लाने से रोका जाना चाहिए। पत्र में साल 2012 का भी जिक्र किया गया है। लिखा गया है कि तब भी उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव थे लेकिन यूपीए सरकार ने बजट को 16 मार्च तक के लिए आगे बढ़ा दिया था।

इसे भी पढ़िए :  आज से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष

 

 

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, सीपीआई(एम) के सीताराम येचूरी, सपा के राम गोपाल यादव और जेडयू के शरद यादव शामिल हैं। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि जल्दी बजट आने से चुनाव में होने वाले मतदान पर प्रभाव पड़ना तय है।

इसे भी पढ़िए :  BJP सांसद हुकुम सिंह का यू-टर्न, बोले- कैराना में हिंदू-मुसलमान का नहीं है कोई मुद्दा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse