जीएसटी लॉन्च: टीएमसी के बाद कांग्रेस ने मिडनाइट मेगा शो का बहिष्कार करने का किया एलान

0
कांग्रेस
फाइल फोटो

देश में 1 जुलाई से बीजेपी सरकार जीएसटी लागू करने जा रही है। जिसके लिए सरकार ने जिस तरह देश के पहले पीएम जवाहर लाल नहरू ने आधी रात को शपथ ली थी उसी की तर्ज पर अगले महीने की पहली तारिख की आधी रात को जीएसटी लागू करने का फैसला किया है। और केंद्र सरकार ने इसके लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया है। जिसके लिए सभी पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन कांग्रेस ने इस मिडनाइट आयोजन का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

 

पार्टी के राज्यसभा में चीफ व्हिप सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि हम आधी रात के जीएसटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने इसके बहिष्कार का फैसला किया है। बता दें कि टीएमसी और डीएमके द्वारा बॉयकाट का फैसला लिए जाने के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को इस बारे में फैसला लिया है।

 

गौरतलब है कि पार्टी के कई नेताओं का कहना था कि मुख्य विपक्षी पार्टी को भी जीएसटी इवेंट का बॉयकाट करना चाहिए लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया है। मनमोहन सिंह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  आरक्षण पर संघ के बयान से भड़के लालू, कहा- खैरात नहीं हक है

 

इसी मामले पर बात करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद ही कांग्रेस ने अपना अंतिम फैसला लिया। पार्टी के दूसरे सीनियर नेताओं का भी मानना है कि व्यापारियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पार्टी को जीएसटी के आधी रात वाले कार्यक्रम में नहीं शामिल होना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाक सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके

 

दिलचस्प ये है कि अन्य मुद्दों की तरह कांग्रेस दूसरी अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ इस मुद्दे पर भी एकमत बनाने की कोशिश कर रही है, जैसा कि वह कई बड़े मसलों पर करती है।