नोटबंदी के विरोध में आज सड़क पर उतरेगा समूचा विपक्ष

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के विरोध में संसद में एक हफ्ते के हंगामे के बाद विपक्ष आज(27 नवंबर) को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। वाम मोर्चे सहित विपक्षी पार्टियों ने केरल, बंगाल और त्रिपुरा सहित पूरे देश में बंद का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: एशिया के सबसे बड़े मछली बाजार में व्यापारियों का बुरा हाल। कभी होती थी लाखों की खरीद-फरोख्त, आज चंद रुपयों के लिए तरस रहे लोग। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

कांग्रेस सहित लगभग समूचा विपक्ष इस मुद्दे पर लामबंद हो गया है। परंपरागत तौर पर एक-दूसरे के विरोधी दल भी इस विरोध प्रदर्शन के लिए साथ आने को राजी हो गए हैं। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू इस विरोध का हिस्सा नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के नुकसान की भरपाई कीजिये मोदीजी: राहुल

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वे बंद के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने इसे ‘जन आक्रोश दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़िए :  लालकृष्ण की 'दर्दवाणी' संसद स्थगित से परेशान होकर बोले सोचता हुं इस्तीफा दे दूं

रविवार(27 नवंबर) को यूपी के कुशीनगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हम भ्रष्टाचार और कालाधन बंद करने में लगे हैं और कुछ लोग भारत बंद करने में लगे हैं।