फेसबुक का पासवर्ड भूलने पर DRDO ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद, जमकर उड़ी खिल्ली

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

हाइटेक मिसाइल बनाने वाले डीआरडीओ को मदद मांगता देख टि्वटर यूजर्स ने जमकर तंज किया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या डीआरडीओ ने सिस्टम को ऑन-ऑफ करके देखा? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगली बार विंडोज का पासवर्ड भूलने पर क्या बिल गेट्स से मदद मांगोगे? वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘फेसबुक पर कैंडी क्रश खेलने के बजाए देश के डिफेंस पर फोकस कीजिए। कम से कम सीमा पर तैनात जवानों के बारे में सोचिए।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी के इस नेता ने 10 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की अवैध सम्पत्ति बनाई, अब बचने का रास्ता खोज रहे हैं

 

 

बाद में DRDO ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। बाद में संपर्क किए जाने पर डीआरडीओ के एक प्रवक्ता ने बताया, “यह बस एक ऑपरेशनल समस्या थी, जिसे हल कर लिया गया है। किसी तरह की हैकिंग नहीं हुई है।” बाद में ओफिशियल हैंडल @DRDO_India से ट्वीट करके लोगों को उनके ‘सुझावों’ के लिए धन्यवाद दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  नीस अटैक में मां से अलग हुए 8 महीने के बच्चे को फेसबुक ने मिलाया
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse