चुनाव आयोग ने कांग्रेस को दिया आदेश- छह महीने में कराएं शीर्ष पदों के चुनाव  

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। एक साल के लिए सांगठनिक चुनाव टालने के कांग्रेस के अनुरोध को खारिज करते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार(30 जनवरी) को सख्त आदेश देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया 30 जून 2017 तक पूरी कर ली जानी चाहिए और पार्टी को इस संबंध में और समय नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  सेना बना रही दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक की योजना!

गौरतलब है कि पिछले साल भी कांग्रेस ने संगठन चुनावों के लिए अपनी कार्यसमिति में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए एक साल की मोहलत मांगी थी। सितंबर, 2015 से कांग्रेस दो बार चुनाव आयोग से अपना अंदरूनी चुनाव टालने की इजाजत देने की अपील कर चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  ममता बनर्जी ने अखिलेश को दी बधाई, कहा- वो 'साइकिल' चुनाव चिह्न के असली हकदार थे

चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी से संगठन के चुनाव कराने को लेकर हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस महासचिव (संगठन) जनार्दन द्विवेदी को हाल ही में भेजे गए एक संदेश में कहा है कि सांगठनिक चुनाव कराने की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी हो जानी चाहिए।

आयोग ने कहा कि कहा है कि वह और समय नहीं देगा और आंतरिक चुनाव अधिक से अधिक 30 जून, 2017 तक हो जाना चाहिए। कांग्रेस से 15 जुलाई तक आयोग को अपने नये पदाधिकारियों की सूची सौंपने को भी कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  दोस्त से धोखा खाने के बाद भाजपा नेता ने किया सुसाइड

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse