पाकिस्तान की अदालत ने सबूतों के अभाव में ‘रॉ’ के तीन ‘एजेंटों’ को बरी किया

0
J&K
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कराची:भाषा: पाकिस्तान की अदालत ने भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ का एजेंट होने के आरोपी तीन पाकिस्तानी नागरिकों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। इनके खिलाफ विस्फोटक और अवैध हथियार रखने के पांच मामले थे। ‘डॉन’ में की एक खबर के अनुसार, ताहिर उर्फ लाम्बा, जुनैद खान और इम्तियाज को पिछले वर्ष अप्रैल में मलिर क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री और बिना लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप था कि ये कराची से संचालित राजनीतिक दल मुताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के सदस्य हैं और इन्हें रॉ ने प्रशिक्षित किया है। एमक्यूएम मुजाहिरों (सिंध प्रांत की उर्दू भाषी जनता) का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है।
अगले पेज पर पढ़िए- क्या कहा अदालत ने

इसे भी पढ़िए :  भारत ने रचा इतिहास, इसरो ने एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में किया लॉंच
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse