गुड़गांव: पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद का लंबी बीमारी के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 साल के थे। मोहम्मद शाहिद ने लगातार तीन ओलिंपिक 1980,1984 और 1988 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। वह पिछले कुछ समय से लीवर और किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। पूर्व भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के आधार पर पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। मॉस्को ओलिंपिक 1980 में आखिरी बार गोल्ड मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के कप्तान रहे मोहम्मद शाहिद बनारस के मूल निवासी थे। पिछले महीने पेट दर्द के कारण मोहम्मद शाहिद को लबीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उन्होंने अपनी अतिंम सांस ली।