अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, बैठक में बाहर रखवाया मेरा फोन

0

नई दिल्ली: पीएम मोदी पर मौका मिलने पर हमला करने से नहीं चूकने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब नया सनसनीखेज आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों हुई अंतर राज्य परिषद की बैठक में उनका मोबाइल फोन बाहर रखवा लिया गया था। केजरीवाल का आरोप है कि पश्चिम बगांल की सीएम ममता बनर्जी और उनके साथ कुछ आए लोगों से भी फोन बाहर रखने को कहा गया।इसका विरोध करने पर ममता बनर्जी का फोन उन्हें वापस कर दिया लेकिन और मत्रिंयो का फोन वापस नहीं किया गया।एक पुस्तक विमोचन समारोह में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा की मेरे भाषण के दौरान कई बार टोका-टाकी की गई।अगर विपक्ष की आवाज सुननी ही नहीं थी ,तो मोदी जी को हमें बुलाना ही नहीं चाहिए था।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार की आय घोषणा योजना में और भी खांमियां: चिदंबरम