फरहान अख्तर ने दिया MNS को करारा जवाब कहा- ‘रईस’ को रिलीज होने के लिए नहीं दूंगा पांच करोड़

0
फरहान अख्तर

पाकिस्तानी कलाकरों को लेकर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के लिए MNS के चीफ राज ठाकरे द्वारा सेना के वेलेफेयर फंड में 5 करोड़ रुपए दान की डील के बाद फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी। फरहान ने करण जौहर द्वारा मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ किए गए समझौते को गलत ठहराया है। फरहान अख्तर के इस बयान के कारण उनकी फिल्म ‘रईस’ के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  फरहान ने बेटियों को लिखा खत, उठाए Rape और Sexual Violence जैसे गंभीर मुद्दे

फरहान अख्तर ने कहा कि फिल्म रईस को रिलीज कराने के लिए सेना के राहत कोष में पांच करोड़ रुपये देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बता दे, इस फिल्म में फरहान अख्तर काम कर रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार के काम करने की वजह से विवाद शुरू हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि क्या आप इंडिया और पाकिस्तान के बीच हर साल होनेवाले करीब 2 अरब डॉलर के बिजनेस को क्यों नहीं रोकते?

इसे भी पढ़िए :  MNS ने दी महेश भट्ट और करण जौहर को धमकी, कहा- माहिरा को फिल्म से हटाओ या अंजाम भुगतने को तैयार रहो

फरहान से जब फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की तरह सेना के राहत कोष में पैसे देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सेना ने इस तरह से दी जाने वाली राशि को लेने से मना कर दिया है, इसलिए वो ऐसा करने के पक्ष में नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  एनएसजी में भारत की दावेदारी का अमेरिका पुरजोर समर्थन करता है: ओबामा