वीडियो में देखिए कैसे गौ रक्षा के नाम पर एक युवक को बुरी तरह से पीटा जा रहा है

0

गौ रक्षा के नाम पर दलितों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्यचार का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। इस मुद्दे पर हर तरफ चर्चा हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक लड़के को पीट रहे हैं। लड़का कथित तौर पर गौ मांस ले जा रहा था।

यह वीडियो प्रतीक सिन्हा नामक एक शख्स से अपने फेसबुक पर अपलोड किया है। वीडियो में ये युवक किसी हाइवे पर एक लड़के को बुरी तरह से पीट रहे हैं। उसे गाली दे रहे हैं। लड़का उनसे हाथ जोड़ कर माफी मांग रहा है, लेकिन वो उसे मारे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखें कैसे नेत्रहीन छात्रों ने जन्माष्टमी पर बनाया मानव पिरामिड

हालांकि कोबरापोस्ट ने इस वीडियो की कोई पड़ताल नहीं की है, लेकिन वीडियो में जो भी हो रहा है उसे देखकर यही लग रहा है कि जो युवक मारपीट कर रहे हैं वो गौ रक्षा के नाम पर ही यह कर रहे हैं। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि घटना कहां की है। इस वीडियो को देखकर जगह का पत्ता नहीं लग रहा। लड़का जिसे मारा जा रहा है वो अपने बाइक से मांस ले जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  कथित गौरक्षकों को अपराधी कहने पर मोदी पर भड़की हिंदू महासभा

यह वीडियो ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में गौ रक्षा के नाम पर ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर महाराष्ट्र में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसपर काफी बवाल हुआ है। मोदी सरकार को इस घटना के लिए आलोचना भी सहनी पड़ रही है।

इसे भी पढ़िए :  हैदराबाद में बोले पीएम मोदी ‘मुझे गोली मार दो’ लेकिन दलितों पर हमला बंद करो

नोट- इस वीडियो का कोबरापोस्ट कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है, इस वीडियो में हिंसा और अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है।