मुस्लिम आबादी पर गिरिराज सिंह का विवादास्पद बयान, पढ़िए क्या कहा

0
गिरिराज सिंह

नई दिल्ली: यूपी चुनाव के बीच मुस्लिमों की आबादी को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री और बिहार से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है । गिरिराज सिंह के बयान के बाद इस पर सियासी तूफान उठने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  'अगर मैं आतंक फैला रहा होता तो अब तक लाखों आतंकी तैयार कर देता'- जाकिर नाइक

अल्पसंख्यक की परिभाषा पर बहस की बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, ”हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है कि उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए, अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की जरूरत है।”

इसे भी पढ़िए :  मालामाल BJP: कुल 102 करोड़ चंदे में से अकेले बीजेपी को मिले 76 करोड़

गिरिराज सिंह ने पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया है। वो पहले भी कह चुके हैं कि जिस जिले में अल्पसंख्यक 80℅ हो फिर वह अल्पसंख्यक कैसे हुए? गिरिराज सिंह सदन के अंदर और बाहर अल्पसंख्यक की परिभाषा पर चर्चा करने की जरूरत बता चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में आंतकियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त