GST : अनाज और दूध होगा टैक्स फ़्री, एसी होगा सस्ता

0
टैक्स

गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के तहत अधिकतर वस्तुओं की टैक्स दरों को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच सहमति बन गई है। श्रीनगर में गुरुवार को शुरू हुई दो दिवसीय जीएसटी काउंसिल की बैठक में रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स रेट घटाने का फैसला लिया गया। नए टैक्स सिस्टम के तहत कई जरूरी चीजों की कीमतें कम हो सकती हैं। अनाज और दूध को टैक्स मुक्त कर दिया गया है। प्रोसेस्ड फूड भी सस्ते हो जाएंगे। मिठाई, इडेबल ऑइल, चीनी, चायपत्ती, कॉफी और कोयले को 5% टैक्स स्लैब में रखा गया है। हेयर ऑइल, टूथ पेस्ट और साबुन पर 18 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। अभी इन पर 28 फीसदी टैक्स लगता है। कोयले और मसालों पर भी 5% टैक्स लगेगा। एंटरटेनमेंट, होटल और रेस्त्रा में खाने पर 18 पर्सेंट टैक्स लगेगा।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन में भारतीय मूल के 12 वर्षीय ‘राहुल दोषी’ बने ‘चाइल्ड जीनियस’

सूत्रों के मुताबिक छोटी कारों पर 28 फीसदी टैक्स के अलावा सेस लगाया जाएगा। लग्जरी कारों पर टैक्स के अलावा 15% सेस जोड़ा जाएगा। एसी और फ्रिज को भी 28 फीसदी टैक्स दायरे में रखा गया है। हालांकि अभी इन पर अभी 30-31 फीसदी टैक्स लगता है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘किसी भी वस्तु पर बढ़ोतरी नहीं की गई है। कई चीजों पर टैक्स की दरें कम हो जाएंगी। विचार यह है कि जीएसटी का असर महंगाई बढ़ाने वाला ना हो।’ वहीं राजस्व सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने रिपोटर्स को बताया कि 1211 आइट्मस में से 7% को छूट के दायरे में रखा गया है। 14% वस्तुओं को 5% के दायरे में रखा गया है। 17% पर 12% टैक्स लगेगा। 43% आइट्मस को 18 पर्सेंट टैक्स लिया जाएगा। अन्य 19% वस्तुओं पर 28 फीसदी टैक्स देना होगा। सोने और बीड़ी पर टैक्स स्लैब का फैसला शुक्रवार को होगा। सर्विस टैक्स की दरें भी दूसरे दिन ही तय की जाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  भंसाली पर हमले से भड़के अनुराग कश्यप, पढ़िए हिंदू आतंकवाद के बारे में क्या कहा