हिंदी दिवस आज

0

आज हिंदी दिवस है। हिंदी भाषा के देशव्यापी प्रसार और स्वीकार्यता को देखते हुए 14 सितंबर, 1949 को इसे देश की राजभाषा का दर्जा दिया गया था । दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  नाना पाटेकर बोले- मनोहर पर्रिकर जैसे दोस्त पर गर्व है, हमेशा रहूंगा साथ

मातृभाषा हिंदी को लेकर समाज के कई वर्ग और खुद सरकारें भी तमाम कोशिशें करती रही है ताकि जुबान के साथ साथ दिल से भी जुड़ी हुई ये भाषा ज्यादा से ज्यादा वक्त तक ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। कुछ दशक पहले अंग्रेजी की भीड़ में गुम हो गई थी हिंदी । लेकिन अब फिर से हिंदी, अंग्रेजी को चुनौती देने के लिए खड़ी हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  औवेसी ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने के फैसले का किया स्वागत लेकिन पूछा- इससे देशभक्ति जागेगी क्या?

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज हिन्दी दिवस के मौके पर विभिन्न विभागों, मंत्रालयों, कार्यालयों के प्रमुखों को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिये पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर तथा किरेन रिजीजू कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी का आज स्पेन दौरा, स्पेनिश राष्ट्रपति से आर्थिक समझौतों पर होगी चर्चा