मोदी के खिलाफ फतवा जारी करने वाले इमाम ने टीवी चैनल पर बैठकर दी तारिक फतेह को गर्दन काटने की धमकी

0
तारिक फतेह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी के खिलाफ फतवा जारी करने वाले कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम सैयद मोहम्मद नुरुर रहमान बरकाती ने पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह को गार्डन काटने की धमकी दे डाली, ये बात उन्होने एक टीवी चैनल के लाइव शो के दौरान कही है। इतना ही नहीं इस शो के दौरान और भी कई आपत्तिजनक बातें कहीं गयी। तारेक फतेह ने इस प्रोग्राम के वीडियो को अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर राहुल का हमला कहा- दाल की चोरी हो रही है, लेकिन चौकीदार चुप है, अरहर मोदी, अरहर मोदी

बरकाती ने टीवी कार्यक्रम में तारिक के एक स्टेटमेंट के जवाब में यह धमकी दी। बरकाती फतेह के साथ एक टीवी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तारिक फतेह ने जब कहा कि भारत मध्ययुगीन प्रथाओं से काफी आगे निकल गया है जब लोगों के गले काट दिए जाते थे, इसपर गुस्साए बरकाती ने कहा, “आपका गला भी काट दिया जाएगा!”
टीवी कार्यक्रम के खत्म होने के बाद फतेह ने कोलकाता पुलिस से बरकाती की गिरफ्तारी की मांग की।

अगली स्लाइड में देखें टीवी शो का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के साथ जाएंगे सिद्धू, पार्टी का होगा विलय!