पाक पर फिर बड़े एक्शन की तैयारी! मोदी ने की तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक बुलाई है। सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से जबर्दस्त फायरिंग के मद्देनजर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में तीनों सेना प्रमुखों के अलावा केंद्र सरकार के अहम मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। यह बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बैठक में उरी हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन पर भारत की तैयारियों और सुरक्षाबलों की तरफ से पाकिस्तान को दिए जा रहे जवाब पर बात हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ मुख्यालय पर मिठाई बांटी गयी थी: बेनी प्रसाद वर्मा

वहीं, सीमा पर मंगलवार को भी पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से भारी फायरिंग की जा रही है। वहीं, रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग सुबह साढे 8 बजे से की जा रही है। भारतीय सेना की ओर से पाक को माकूल जवाब दिया जा रहा है। फायरिंग में भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अगले पेज पर पढ़िए- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अभी तक टीस में हैं पाकिस्तान

इसे भी पढ़िए :  उपराष्ट्रपति चुनाव : रेखा-हेमा और सचिन  ने डाला वोट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse