इजारइल में अमेरिकी, फ्रांसीसी और जर्मन सेनाओं के साथ लड़ाई के गुर सीखेंगे भारतीय सैनिक, चीन-पाकिस्तान को नहीं मिली एंट्री

0
भारतीय वायुसेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय वायुसेना इजराइल जाकर अपनी तरह का पहला युद्ध अभ्यास करने जा रही है। इस संयुक्त युद्ध अभ्यास में अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी की सेनाएं भी शामिल होंगी। खास बात ये है कि चीन और पाकिस्तान जैसे देश इसमें शामिल नहीं होंगे। इस संयुक्त एरियर ड्रिल को इतिहास के सबसे बड़े और जटिल संयुक्त युद्ध अभ्यास में से एक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  इंदौर-पटना ट्रेन हादसाः मृतकों की बढ़ती जा रही संख्या, अब तक 146 की मौत

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अभी इस संयुक्त युद्ध अभ्यास का ब्योरा सामने नहीं आया है लेकिन भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने अखबार को बताया कि भारतीय वायु सेना इस साल के अंत में ब्लू फ्लैग एक्सरसाइज में शामिल होने वाली है। भारत इसराइल में पहली बार ऐसे संयुक्त सैन्य अभ्यास लेगा जिसमें कई देश शामिल होंगे।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों चाह कर भी इजरायल नहीं जा रहे पीएम मोदी?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse