तैमूर नाम पर कांट्रोवर्सी करने वालों पर भड़के करण जौहर, कहा- किसी की हिम्मत भी कैसे हुई

0
करण जौहर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक्ट्रेस करीना कपूर खान को सपने में भी गुमान नहीं होगा कि उनके बेटे के नाम को लेकर एक नई बहस छिड़ जाएगी। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ। कल जैसे ही करीना-सैफ ने अपने बेटे के नाम का ऐलान किया, जैसे आफत ही आन पड़ी। इन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा जो कईयों को नागवार गुजर रहा है। कई लोगों को तैमूर नाम पर भारी एतराज है। सैफ के ऐलान के साथ ही ये नाम तैमूर सोशल मीडिया पर छाया गया। लोग तैमूर और उसके अत्याचारों को इस नाम से जोड़ने लगे।

इसे भी पढ़िए :  यादों में सिमटकर रह जाएगा दिल्ली का आलीशान सेंटूर होटल, जल्द धराशायी होगी बिल्डिंग, जानें-क्यों?

 

 

सैफ और करीना के बेटे के नाम की घोषणा ट्विटर के जरिए सबसे पहले फिल्म निर्देशक करण जौहर ने की थी, और शुक्रवार को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब करण से इस पूरे वाकए के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “इस गज़ब के परिवार के लिए यह गर्व करने का वक्त है, सैफ करीना और उनके पूरे परिवार के लिए। इसके बारे में कोई ट्रोल्स कैसे हो सकते हैं? यह उनका विशेषाधिकार है कि वह अपने बच्चे का नाम क्या रखते हैं, उनके और उनके ग्रांडपेरेंट्स समेत पूरे परिवार के लिए बच्चे का नाम बहुत स्पेशल होता है। मैं उनके बेटे के नाम रखने के फैसले का पूरी तरह से समर्थन करता हूं, और किसी की हिम्मत भी कैसे हो सकती है इस बारे में कोई भी ओपीनियन बनाने की। यह एक नाम है। एक नाम जो उन्हें अच्छा लगा।”

इसे भी पढ़िए :  करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कमाल आर खान को करारा जवाब दिया

क्लिक कर पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse