मोदी कैबिनेट का हुआ विस्तार जानिए, किसे कौन सा मंत्रालय मिला

0
मोदी कैबिनेट (फ़ाइल पिक्चर)

मोदी कैबिनेट में विस्तार के बाद कई मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं, तो कई मंत्रियों को प्रमोशन भी मिला हैं। रक्षामंत्री मंत्री ‘निर्मला सीतारमन’ को बनाया गया हैं। रेलवे मंत्रालय से विदाई पाने वाले सुरेश प्रभु को वाणिजय मंत्री बनाए गया हैं। वही पीयूष गोयल को रेलवे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल, नए मंत्री रविवार दोपहर तक ले सकते हैं शपथ

स्मृति ईरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ कपड़ा मंत्री के पद पर बनी रहेंगी। उमा भारती से गंगा जल संसाधन मंत्रालय छीन लिया गया है, और अब उन्हें पेयजल और सेनिटेशन मंत्रालय तक सीमित कर दिया गया है। दूसरी तरफ नितिन गडकरी का प्रमोशन हुआ हैं, उन्हें परिवहन मंत्रालय के अलावा अब उन्हें गंगा जल संसाधन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी गई है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम के साथ ही स्किल डेवलपमेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।गजेंद्र शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाए जाने की खबर है।

इसे भी पढ़िए :  कन्हैया कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत!

Click here to read more>>
Source: ABP News