महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में AAP नेता कुमार विश्वास पर FIR दर्ज

0
कुमार विश्वास

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना ही रहता है। पिछले दिनों से जारी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद अभी ठंडा ही नहीं हुआ कि अब शो को लेकर एक नया विवाद शुरु हो गया, जिसका वजह से कपिल शर्मा की मुसीबते बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला की ये चाल भी हुई फेल, भ्रष्टाचार के आरोपी भतीजे को मंत्री बनाने का था प्लान, नहीं माने राज्यपाल

हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ सेट पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने महिलाओं पर एक विवादस्पद टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। विश्वास के खिलाफ ये शिकायत दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़िए :  ‘श्मशान-कब्रिस्तान’ वाले बयान पर भड़के लालू, बोलें, तानाशाह है मोदी, देश को बर्बाद कर देगा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने कहा है कि शो के दौरान कुमार विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभ्रद टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस समय चुनाव होता है और आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है, मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सनी लियोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज