लालू की पीएम मोदी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो अभी कराए लोकसभा चुनाव

0
लालू
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपनी लोकप्रियता की जांच के लिए पीएम मोदी को चुनौती दी है। हाल में विभिन्न राज्यों में संपन्न होने विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा का चुनाव कराने की चुनौती दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा बीजेपी ने नीति आयोग के उस सुझाव कि राजनीतिक स्थिरता के लिए विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एक साथ होने के सुझाव का समर्थन किया है। उन्होने कहा जिन राज्यों में हाल ही में चुनाव होना बाकि है वहां विधानसभा के साथ लोकसभा का चुनाव करा दे। इसके बाद किसकी कितनी लोकप्रियता है सबको पता चल जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक, 2 बंकर उड़ाए, जवानों से भी हुई झड़प

 
लालू ने कहा कि बीजेपी की सरकार कायर सरकार है देश इनके हाथों में सुरक्षित नहीं है। ये सब डरपोक हैं, इसको बस गद्दी चाहिए। देश को दूसरी दिशा में ले जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, ‘जब-जब बीजेपी केंद्र में सत्ता में आई। अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान की ओर से कारगिल पर हमला हुआ, जिसकी रक्षा करने में बिहार रेजिमेंट के जवानों सहित न जाने कितने देश के अन्य भागों के जवान शहीद हो गए।

इसे भी पढ़िए :  प्रार्थना सभा में गुजेंगी राज्य की गौरव गाथा

 

पीएम मोदी के एक पुराने भाषण को मीडियाकर्मियों को सुनाते हुए लालू ने उनकी 2015 में नवाज शरीफ से मिलने जाने की चर्चा करते उन पर दोहरी बात करने का आरोप लगाते हुए कहा, आपके कार्यकाल में लगातार जवानों के सिर कलम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी प्रेम सागर के घर मिलने गए, वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ठहरने के लिए एसी और कारपेट बिछाया गया और मिनरल वाटर का इंतजाम किया गया।

इसे भी पढ़िए :  मोदी-टेरेसा की वार्ता के बाद माल्या के प्रत्यर्पण की बढ़ी उम्मीद

पूरी खबर पढ़ने के लिए नेक्स्ट स्लाइड पर जाएं

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse