झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बन सकती हैं देश की अगली राष्ट्रपति ? जानिए उनके बारे में 10 बड़ी बातें

0
मुर्मू

जिन लोगों का नाम भाजपा के राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर लिया जा रहा है उनमें झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनेंगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा लेकिन आइए हम आपको बताते हैं द्रौपदी मुर्मू के बारे में 10 बातें-

1- द्रौपदी मुर्मू का 20 जून 1958 को हुआ। वो संथाल आदिवासी हैं। वो ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव की रहने वाली हैं। द्रौपदी मुर्मू के पति और दो बेटों का निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी है जो विवाहित है।
2- उन्होंने बीए (आर्ट्स) की पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले वो टीचर और सरकारी क्लर्क के तौर पर काम कर चुकी हैं।
3- द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर 1997 में शुरू हुआ जब वो राजरंगपुर जिले से नगरनिगम पार्षद चुनी गईं।
4- साल 2000 में वो राजरंगपुर से पहली बार विधायक बनीं। वो इस सीट से दो बार विधायक रहीं।
5- ओडिशा की नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) की गठबंधन सरकार में साल 2000 से 2004 के बीच कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
6- साल 2007 में उन्हें ओडिशा विधान सभा का सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया और नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
7- साल 2002 से 2009 तक मयूरभंज जिले की भाजपा अध्यक्ष रही हैं। साल 2013 में भी वो मयूरभंज की जिला अध्यक्ष रहीं।
8- भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं।
9- द्रौपदी मुर्मू मई 2016 में झारखंड की राज्यपाल बनाई गईं। वो राज्य की पहली महिला राज्यपाल हैं। वो किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी हैं।
10- अगर द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनती हैं तो वो ओडिशा से देश की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी शख्स होंगी। द्रौपदी मुर्मू से पहले वीवी गिरी देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  गोवा में सरकार बनाने पर गरमाया सस्पेंस, कांग्रेस की याचिका पर आज SC में होगी सुनवाई