2 हजार करोड़ के ड्रग रैकेट में आया ममता कुलकर्णी का नाम

0

मुंबई। ठाणे क्राइम ब्रांच ने 2000 करोड़ के ड्रग रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी के खिलाफ भी सबूत मिलने का दावा किया है। इन सबूतों के आधार पर पुलिस अब ममता कुलकर्णी को भी आरोपी बनाने जा रही है। हांलाकि ममता कुलकर्णी आरोपों से इंनकार कर रही हैं।
दरअसल पुलिस ने सोलापुर की जिस फर्म से 2 हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद किया था उस कंपनी में ममता को निदेशक बनाने की कोशिशें चल रही थीं। इस रैकेट की जांच में ठाणे पुलिस को अमेरिका की एजेंसियों की भी मदद मिल रही है।
2 हजार करोड़ के ड्रग रैकेट में ममता कुलकर्णी के खिलाफ मिले सबूत! ठाणे क्राइम ब्रांच ने 2000 करोड़ के ड्रग रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी के खिलाफ भी सबूत मिलने का दावा किया है। इन सबूतों के आधार पर पुलिस अब ममता कुलकर्णी को भी आरोपी बनाने जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  ममता बनर्जी के लिए दुश्मन नंबर वन बने मोदी

अमेरिकी एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि इस फर्म में ममता को निदेशक बनाने की कवायद चल रही थी। इस केस में ममता कुलकर्णी के पति विक्की गोस्वामी का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर आ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  उरी में तैनात ब्रिगेडियर के तबादले पर रहस्य, आर्मी ने किया खंडन