मनमोहन के जन्मदिन पर उड़ा पीएम मोदी का मज़ाक, जानिए क्यों

0
मनमोहन सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आज ट्विटर पर पीएम मोदी से ज्यादा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह छाए हुए है। और लोग पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं। दरअसल आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। 26 सितंबर 1932 में जन्मे मनमोहन सिंह ने आज जीवन के 83 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पूर्व पीएम के जन्मदिन पर ट्विटर पर वो ट्रैंड कर रहे हैं। ट्विटर पर उनकी तरीफ और उनपर चुटकी लेने वाले दोनों तरह के लोगों की कमी नहीं है। ट्विटर पर #HappyBdayDrManmohanSingh ट्रैंड कर रहा है।

डॉ॰ सिंह ने अर्थशास्त्र के अध्यापक के तौर पर काफी ख्याति अर्जित की। वे पंजाब विश्वविद्यालय और बाद में प्रतिष्ठित दिल्ली स्कूल आफ इकनामिक्स में प्राध्यापक रहे। 1971 में डॉ॰ सिंह भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मन्त्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किये गये। इसके तुरन्त बाद 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया। इसके बाद के वर्षों में वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमन्त्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। भारत के आर्थिक इतिहास में हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब डॉ॰ सिंह 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मन्त्री रहे। उन्हें भारत के आर्थिक सुधारों का प्रणेता माना गया है। आम जनमानस में ये साल निश्चित रूप से डॉ॰ सिंह के व्यक्तित्व के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। डॉ॰ सिंह के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर और तीन बेटियाँ हैं। साल 2004 में यूपीए की तरफ से उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया था। साल 2009 में बतौर प्रधानमंत्री फिर चुनाव जीतकर वो दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का यूपी चुनाव से कांग्रेस को होगा फायदा- कपिल सिब्बल

अगली स्लाईड में देखिए ट्वीटर पर मनमोहन की बढ़ाई करते लोग।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse