आज संसद में मॉब लिंचिंग को लेकर हो सकता है लोकसभा में हंगामा

0
parliament
संसद भवन

संसद के मानसून सत्र में आज लोकसभा में हंगामा हो सकता है। विपक्ष भीड़ के हाथों हो रही हत्या और गोरक्षा का विषय सदन में उठा सकता है। संसद में मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा में हंगामा किया था। लोकसभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन की ओर कागज उछालने वाले 6 कांग्रेस सांसदों को सस्पेंड कर दिया था। स्पीकर ने गौरव गोगोई, के सुरेश, अधीर रंजन, रंजीत रंजन और सुष्मिता देव को 5 दिनों के लिए सस्पेंड किया है। मॉब लिंचिंग पर चर्चा की मांग को लेकर ये सांसद हंगामा कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  राजमार्गों पर 786 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को किया जाएगा दुरूस्त: गडकरी

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK