रविवार सुबह 10 बजे होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, करीब दर्जन भर मंत्री ले सकते हैं शपथ

0

लंबे समय से केंद्र की मोदी सरकार के विस्तार की अटकलों को विराम लग गया है और अब ये तय हो गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट का विस्तार रविवार सुबह 10 बजे होगा। ब्रिक्स समिट के लिए पीएम मोदी के चीन रवाना होने से पहले नई टीम राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में शपथ लेगी। मोदी मंत्रिमंडल का ये तीसरा विस्तार है और माना जा रहा है कि इसमें करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। कुल मिलाकर इस विस्तार का लक्ष्य जहां सरकार और संगठन दोनों को मजबूत करना है वहीं पीएम नयी टीम के जरिए सुशासन की रफ्तार बढाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी के कार्यक्रम से पहले प्रदर्शन, हंगामे के बाद लाठीचार्ज

Click here to read more>>
Source: NBT