मोदी मंत्रिमंडल में जल्द होगा फेरबदल, रेल मंत्रालय में हो सकता है बदलाव

0

प्रधानमंत्री मोदी इस हफ्ते के अंत में मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 27 या 28 अगस्त को मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कहा जा रहा है कि मुज़फ्फरनगर रेल हादसा और ओरैया रेल हादसे के बाद इस्तीफे की पेशकश करने वाले रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी उसी दिन पद मुक्त किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो सुरेश प्रभु के इस्तीफे के बाद नितिन गडकरी को रेल मंत्रालय का जिम्मा दिया जा सकता है। इसके अलावा परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। ऐसे ही किसी मंत्रालय में प्रभु को भेजा जा सकता है।इतना ही नहीं इस बार के कैबिनेट विस्तार में जेडीयू और AIADMK कोटे से भी कुछ लोगों को शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: मोदी को मिली राहत, PAC ने कहा कि प्रधानमंत्री को समिति के समक्ष नहीं बुलाया जा सकता

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK