मोदी कैबिनेट का फैसला, 1 मई से मंत्रियों और अफसरों की गाड़ियों पर नहीं होगी लाल बत्ती

0
लाल बत्ती
प्रतिकात्मक तस्वीर

VIP कल्चर को खत्म करने की दिशा में मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से अब कोई भी मंत्री और अफसर अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगा सकेगा। इस फैसले के बाद अब देश में कोई भी लाल बत्ती का इस्तामाल नहीं कर सकेगा। केंद्रीय केबिनेट इस फैसले को मंजूरी दे दी है।जो लोग लाल बत्ती लगा सकेंगे उसमें राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और लोक सभा के स्पीकर का नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  नया कानून: बलात्कारियों को नपुंसक बनाकर उनमें डाले जाएंगे महिलाओं वाले हॉर्मोन

 

पिछले हफ्ते पीएमओ ने इस मामले पर बात करने के लिए एक मीटिंग भी बुलाई थी। लगाए बैन के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य के कैबिनेट मंत्री, ब्यूरोक्रेट और सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात दंगों के आरोपी को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित किया जाएगा, पढ़िए क्या है नाम

 

आपको बता दें कि सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लाल बत्ती को खत्म करने का फैसला किया था। आप के किसी मंत्री को भी लाल बत्ती की गाड़ी का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई थी। उसके बाद विधान सभा चुनाव 2017 में जीत दर्ज करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लाल बत्ती पर रोक लगाई। उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी ऐसा ही किया।

इसे भी पढ़िए :  शॉर्ट ड्रेस वाली फोटो ट्रोल करने वालों को प्रियंका ने ऐसे दिया जवाब, अब मां के साथ ड़ाली बोल्ड फोटो