मुझे जिंदा जला दोगे तब भी मैं डरने वाला नहीं हूं- मोदी

0
प्लेन

गोआ में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के बारे में खुलकर बात की। मोदी ने कहा कि मैने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही कालेधन पर SIT का गठन करके अपने मंसूबे साफ़ कर दिए थे। अपने स्पीच में मोदी ने कहा कि कालेधन पर कड़ी कार्यवाई करने के लिए मैने कभी देश को अंधेरे में नहीं रखा। उन्होने कहा कि जो लोग पैदा कहीं और हुए, काम कहीं और किया वो लोग गोआ में दूसरे के नाम से प्रापर्टी खरीदते हैं। ऐसे लोगों पर सरकार कड़ी कार्यवाई करने वाली है।

इसे भी पढ़िए :  विदेशी महिलाओं को पर्यटक मंत्री की सलाह, भारत में स्कर्ट पहनकर ना घूमें

पर्रिकर के बारे में मोदी ने कहा कि पर्रिकर हमारी सरकार के एक चमकता हुआ हीरा है। ये कहते हुए मोदी भावुक हो गए कि ‘मैने अपना घर परिवार सबकुछ देश के लिए छोड़ा है’. विपक्ष पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि ‘उन्हे लगता है कि उनके विरोध करने से मैं डर जाउंगा। मोदी को जिंदा जला दोगे तब भी मोदी डरने वाला नहीं हैं’

इसे भी पढ़िए :  लोकसभा में उठा आतंकवाद का मुद्दा, सरकार का दावा-'PAK आतंकियों से जुड़े अलगाववादियों के तार'